Ad image

इंटर कॉलेज पौड़ीखाल में सुमन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 25 जुलाई 2023। अटल उत्कृष्ट श्री गोविंद प्रसाद गैरोला राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ीखाल विकासखंड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में श्री देव सुमन दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।

प्रधानाचार्य श्री पी एस कथैत, पी टी ए अध्यक्ष श्री सोहन लाल डंगवाल सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने अमर शहीद श्री देव सुमन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।डॉक्टर हिमांशु जागुड़ी प्रवक्ता हिंदी श्री नीरज कुमार शाही प्रवक्ता समाज शास्त्र एवं अन्य शिक्षको द्वारा श्री देव सुमन जी के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षक कर्मचारियों छात्र छात्राओं द्वारा बृहद बृक्षा रोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।विद्यालय में श्री देव सुमन जी के नाम पर निर्मित पुष्प वाटिका में अनेक प्रकार के फूलों के पौधे औषधीय पौधे लगाए गए।फलदार पौधो में अमरूद आम आंवला लगाए ,गए,देवदार और बांझ के पौधे भी लगाए गए।सभी ने लगाए गए पौधो की सुरक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर नीरज शाही ,किशोर सकलानी,जबर सिंह भंडारी सुनील पुरोहित,जगत बसु डिमरी, डॉक्टर हिमांशु जगूड ,देवेंद्र चौहान ऋचा जोशी, रविन्द्र पेटवाल,राकेश चंद,कुशल पाल सिंह,शिव प्रसाद भट्ट,विकास कुमार,विनीत कुमार,मोनिका कश्यप,अजय जोशी,विनीत कुमार ,पूजा धीरेंद्र ,सोहन लाल डंगवाल,गुरु प्रसाद भट्ट,सोहन सिंह बागड़ी,विजेंद्र नौटियाल गुलाब सिंह भगवान भट्ट उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!