टिहरी के लोकप्रिय डीम डॉ गहरवार रुद्रप्रयाग स्थानांतरित, मयूर दीक्षित होंगे नए डीम

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

विनय शंकर पांडेय को बनाया आयुक्त गढ़वाल मण्डल

देहरादून 2 जुलाई 2023। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात तीन आईएएस (IAS) के तबादले कर दिए है।जिसमें डीएम टिहरी डॉ सौरभ गहरवार (IAS) को जिलाधिकारी टिहरी से हटाकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं मयूर दीक्षित (IAS) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है। अब IAS मयूर दीक्षित टिहरी के नए जिलाधिकारी होंगे।

इसके अलावा गढ़वाल का नया कमिश्नर (मंडलायुक्त) भी नियुक्त गया है। इस संबंध में अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल (Commissioner Garhwal) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह पद IAS सुशील कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुआ था। यानी अब गढ़वाल के नए कमिश्नर विनय शंकर पांडेय होंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!