आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर गए महेंद्र भट्ट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी द्वारा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका तय करने का आह्वान किया । कहा कि सर्व समाज के हित को लेकर के विभिन्न योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं उसका लाभ जनता तक पहुंच रहा है । पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त को धरातल पर भाजपा सरकारें कार्य कर रहीं हैं। विश्व गुरु के रूप में भारत स्थापित हुवा है। उन्होंने कहां की केंद्र सरकार ने महिला बिल सदन में पास करवा कर राष्ट्र की नारी शक्ति के प्रति अपना सुविचार हमारे सामने रखा है जिसके कारण महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। कहा कि उत्तराखंड में धामी जी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।
बैठक के अन्त में दो मिनट का मोन रखकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश में कैवनेट मंत्री रहे पूरण चंद शर्मा जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।
बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रदेश स्तर पदाधिकारों में विनोद सुयाल, खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, दरमियान सिंह कंडारी, देवेंद्र वैलवाल के अतरिक्त जीत राम भट्ट, दिनेश डोभाल, उदय सिंह रावत, राजेंद्र जुयाल, रविंद्र चौहान, संदीप रावत, प्रमोद उनियाल, शीश राम थपलियाल, सतवीर पुंडीर, गोपी राम चमोली, विजय कठेत आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!