विधायक ने पौधारोपण कर हरेला पर्व कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई 2023। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कीर्ति नगर की डांगचौरा रेंज के अंतर्गत दल्डाधार (नैनीसैण) में हरेला पर्व के अवसर पर विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कण्डारी ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस मौके पर नीम तथा आम के पौधौं का रोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रमेन्द्र पंवार अध्यक्ष भाजपा कीर्तिनगर, श्री नरेंद्र कुंवर , जिला मंत्री टिहरी, श्री कैलाश भट्ट, महामंत्री भाजपा कीर्ति नगर, वन क्षेत्राधिकारी कीर्ति नगर श्री बुद्धि प्रकाश, श्री सरोप सिंह नयाल वन दरोगा,श्री अभिषेक नेगी वन आरक्षी,श्री सुनील कुमार कार्यालय प्रभारी,श्री महावीर सिंह व श्री भीम सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि केवल पौधरोपण तक ही हमें सीमित नहीं रहना बल्कि जरुरत पौधों को जीवित रखने की है। कहा कि पौधों के रहने से ही हमारा जीवन स्वस्थ रहेगा।

वन दरोगा बुद्धिप्रकाश ने बताया कि हरेला पर्व पर आज नीम व आम के वृक्षों का रोपण किया गया है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा तथा विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!