Ad image

हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार है:- राकेश राणा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई 2023। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय नई टिहरी के दूँगीधार में, इंदिरा वाटिका में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल लक्ष्मी रावत ,गीता सजवान, अनीता नेगी ,मधु राणा ,अनीता रावत प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुसरफ़ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ,जिला प्रवक्ता /एडवोकेट जयवीर सिंह रावत , ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल, बरिष्ट अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सोहन सिंह रावत ,वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट ,निहाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,पूर्व सैनिक प्रीतम खरोला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असद आलम उपाध्यक्ष अनीश खान सरताज अली आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टेहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ओर प्रदेश सचिव सैयद मुसर्रफ अली ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड प्रदेश की लोक परंपरा का अद्भुत पर्व है हिमालय क्षेत्र का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है ओर देश एवं पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
फलदार वृक्षों का रोपण करते हुए उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के द्वारा का आबादी व शहरों की ओर आने को रोकने के लिए हमें गांव ,शहर के बाहरी क्षेत्रों में फलदार वृक्षों का रोपण करना होगा जिससे जंगली जानवर पशु पक्षी आबादी की और ना पाए जिसे जानवरों द्वारा हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जिस प्रकार हिमालय में ग्लेशियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए प्राकृतिक एवं हिमालय संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है इसलिए विश्व पर्यावरण की रक्षा में देव भूमि उत्तराखंड के महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है।

प्रवक्ता/अधिवक्ता जयवीर सिंह रावत और अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ने कहा कि हिमालय राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं लगाव,व आदर का भाव रहा है परंतु हमें केवल वृक्षारोपण तक ही सीमित नहीं रहना है हमें इन पेड़ों की रक्षा के लिए भी कटिबद्ध होना पड़ेगा।
हरेला पर्व का त्यौहार पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुख्यालय और ब्लाक न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेसजनों द्वारा एक सप्ताह तक मनाया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!