Ad image

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई 2023। राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली मे पहाड़ों में भू स्खलन व जल संकट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें छात्र, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चौडी पत्तियों बाले छायादार व अनार आदि फल के पौधे लगाने मे विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों सभी ने सहयोग किया ।

प्राचार्य डा.शशि बाला वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा.राम भरोसे, श्रीमती सरिता देवी, डा.मुकेश सेमवाल, डा.विवेकानंद भट्ट ,डा.सुमिता पंवार ,डा.वंदना सेमवाल सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्र /छात्राओं को संबोधित किया गया। श्रीमती रचना राणा ,श्रीमती रेखा नेगी, श्री नरेंद्र दत्त श्री दिवान सिंह, श्री नरेश रावत, श्री मूर्ति लाल श्री राजेंद्र।,श्री अंकित सैनी श्रीमती सुनीता कु.अमिता व विद्यार्थियों द्वारा पौधा रोपित करते समय ऊसकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया गया।

इसके साथ ही महाविद्यालय में हरेला पर्व से सप्ताह भर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!