छात्राओं हेतु संचालित रोजगारपरक एवं कौशल विकास कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 12 जुलाई 2023। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं नांदी महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत छात्राओं हेतु संचालित रोजगारपरक  एवं कौशल विकास कार्यक्रम की तृतीय दिवस की कार्यशाला भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल पौडी गढ़वाल में दिनांक 12.07.2023 को संचालित की गयी ।

कार्यक्रम  के प्रथम सत्र में डॉ. अंजली सेमवाल द्वारा छात्राओं  को “प्रोफेशनल कम्युनिकेशन ” की कार्यशाला करवायी गयी जिसमें संवाद कौशल की उपयोगिता पर गतिविधियाँ करवायी गयी। कार्यक्रम का दूसरे सत्र ‘डिजिटल आईडेंटिटि’ पर केन्द्रित रहा, जिसमें इसकी उपयोगिता, इससे सम्बंधित क्षेत्रों तथा उपयोग में सावधानियों  से छात्राओं को परिचित करवाया गया।  तीसरे सत्र में धन प्रबन्धन के महत्व के साथ ही किस प्रकार बेहतर प्रबंधन किया जाए, इस विषय पर चर्चा की गयी।

Share This Article
error: Content is protected !!