स्वतन्त्रता दिवस पर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में प्राचार्य सीताराम नैथानी के नेतृत्व में स्वीप समिति, पुरुष छात्रावास समिति, एवं एंटी ड्रग समिति के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. मनीषा सिंह नोडल अधिकारी स्वीप, डॉ.जितेन्द्र सिंह मुख्य छात्रावास अधीक्षक,डॉ.दलीप सिंह बिष्ट नोडल अधिकारी एंटी ड्रग समिति का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह बिष्ट, डॉ. लक्ष्मी दत्त गार्ग्य, डॉ.हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ. नवीन चंद्र खंडूरी,डॉ.राजेश कुमार, डॉ. प्रमोद सिंह रावत,डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप शर्मा, दीपक सेमवाल, प्रकाश जमलोकी के साथ-साथ खुशी नेगी, अंजलि नेगी, प्रशांत गुसाईं, त्रिवेंद्र रावत,ऋषभ नेगी,पियूष बुटोला, शुभम कुमाई ,दीपक चंद्र,सुमित रावत,ऋषभ सिंह,अंकित सिंह,हिमांशु बिष्ट, निधि, साक्षी राणा, अतुल कुमार, ज्योति,शुभम बिष्ट,विवेक, अंकुश चंद्र,सूरज प्रकाश, अंकित सिंह, आयुष इत्यादि ने 31 यूनिट रक्तदान किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं समस्त छात्रसंघ पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This Article
error: Content is protected !!