मौसम ने ली करबट,आंधी तूफ़ान के बाद ओलावृष्टि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 17 अप्रैल 2021। जिले में मौसम ने अचानक करबट बदली और आंधी तूफान के बाद ओलावृष्टि हुई। एकाएक मौसम बदलने से तथा हल्की बारिश से जंगलो में लगी आग बुझ गयी है। वहीं आसमान में छाई धूल मिट्टी वारिश के साथ साथ जमीन पर आ गयी।

पूरे उत्तराखंड में जहां जंगलों में आग ने तांडव मचा रखा है थोड़ा राहत जरूर मिली है। जंगलों की राख जो हवा में उड़कर आसमान की ओर गई थी एकाएक बारिश की बौछारों के साथ जमीं पर आ गयी है। सीजन की पहली हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!