बौराडी स्टेडियम एवं श्रीपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम मुनिकीरेती में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन कल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त, 2023। जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14 अगस्त, 2023 को बोराडी स्टेडियम नई टिहरी एवं श्रीपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम मुनिकीरेती में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त, 2023 को अंडर 14 बालक वर्ग, अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग तथा पुरुष ओपन एवं महिला ओपन वर्ग में क्रमश 3किमी, 5किमी एवं 8किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से बोराडी स्टेडियम से प्रारंभ होकर जिला पंचायत, नगर पालिका होते हुए वापस बोराडी स्टेडियम नई टिहरी तथा सायं 4 बजे श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनीकीरेति में किया जाएगा।

उन्होंने बालक एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर क्रॉस कन्ट्री दौड़ में प्रतिभाग करने को कहा है। कहा की क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की फोटो काफी अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!