सन्त निरंकारी मिशन ने विद्यालय की भूमि पर श्रमदान कर किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त । टिहरी जिले के चंबा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत श्री देव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चम्बा मे आज संत निरंकारी मिशन चंबा जोन के द्वारा विद्यालय की भूमि पर श्रमदान कर झाड़ी कटान कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी लोगों के द्वारा चारा पत्ती फलदार पौधों का रोपण किया गया। बता दे निरंकारी मिशन की और से पिछले वर्ष भी विद्यालय में सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर चम्बा निरंकारी मिशन से जुड़े सभी सेवादार, संयोजक कुन्दन सिंह रावत, संचालक अनूप सिंह पुण्डीर, शिक्षक महात्मा अभिषेक रावत,आदि के साथ सभी सेवादल के भाई बहिन महात्मा मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!