Ad image

पुलिस की सूझबूझ से टला खतरा,देखिए खबर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अगस्त। टिहरी पुलिस द्वारा समय रहते गदेरे पर बन रही झील के पानी की निकासी करवाकर बड़ा खतरा टाला गया। बीती दिनांक 17/18-08-2023 की रात्रि हुई बरसात के कारण ग्राम साबली के पास स्थित भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी (NH-94 मेंटीनेंस कर्ता) के डंपिंग जोन की जमीन के भूस्खलन होने के कारण डंपिंग जोन का मलबा साबली गदेरे में जा गिरा। मलबे ने गदेरे की धारा को बंद कर दिया था, जिससे यहां पर एक छोटी झील बननी प्रारंभ हो गई थी।

सूचना मिलने पर नागणी पुलिस चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल द्वारा कर्मचारीगणों HC राजेश वर्मा, कां0 पुष्पेंद्र, HG दरमियान सिंह व PRD जवान अनिल बैलवाल के साथ मय आपदा उपकरणों के मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि ऊपर से गदेरे के पानी के लगातार आने से झील का जलस्तर बढ़ने लगा था। जिस स्थान पर झील बननी प्रारंभ हुई थी उससे आगे हस्वाड गांव, चोपडियाली, बसाल गांव व जड़धार गांव, मांडे तोक गदेरे के किनारे स्थित है। उक्त गांव के ग्रामीणों को पुलिस द्वारा सतर्क किया गया। बरसाती मौसम के चलते व गदेरे के पानी के कारण झील के वृहद रूप लेकर भविष्य में पानी का दबाव बनने पर मलबे को तोड़कर तीव्र गति से बढ़े हुए जलस्तर के साथ आगे बढ़ने लगा, जिससे उक्त गांव की खेती व ग्रामीणों की जान-माल को क्षति पहुंचने की पूर्ण संभावना थी। इसके दृष्टिगत पुलिस द्वारा BRO एवम भारत कंपनी से संपर्क कर लेबर लगवाकर उक्त झील से पानी की निकासी प्रारंभ करवा दी गई है। पानी की निकासी होने के कारण अब झील का जलस्तर बढ़ना रुक गया है जिससे संभावित खतरा टल गया है। उक्त स्थान पर लगातार दृष्टि रखी जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!