डीएम ने राज्य आंदोलनकारियों के लम्बित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 अगस्त, 2023। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी के लम्बित आवेदनों के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि राज्य आंदोलनकारियों के चयन संबंधी जिन प्रकरणों में अभिलेख प्रमाणिकता पुष्टि हेतु सत्यापन आख्या प्राप्त की जानी है, उसे संबंधित को भेजना सुनिश्चित करें, कहा कि सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण कर लें, ताकि लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण करने, समाचार पत्रों की कतरन के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों का चयन करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण हेतु सकारात्मक रिर्पोट भेजे जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, एएसपी वी.डी. डोभाल, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी लक्ष्मीराज चौहान, सदस्य/राज्य आंदोलनकारी मुरारी लाल खण्डवाल, पुरूषोत्तम बिष्ट, देवी सिंह पंवार, हरपाल सिंह रौतेला, लोकेन्द्र जोशी, विनोद कुकरेती, कुंवर सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, सचिव किशन रावत भौतिक रूप उपस्थित रहे, जबकि अन्य एसडीएम वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!