Ad image

जिलाधिकारी सोनिका ने ने अधिकारियों, कार्मिकों एवं लेखपालों की बैठक में दिए ये निर्देश

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 1 अगस्त 2023। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने तहसील दिवस के उपरांत समस्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं लेखपालों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जनमानस के प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करें, जनमानस की समस्या को गंभीरता से सुने तथा मधुर व्यवहार करें। कहा कि अगले तहसील दिवस पर विशेष दाखिला खारिज शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अगले शिविर में ग्राम प्रधानों को भी बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही अविवादित विरासतन मामलों को निपटाने, समस्त लेखपाल एवं पटवारियों को खतौनी की प्रति देने तथा ग्राम स्तर पर जाकर ग्राम प्रधान से भी वार्ता करने व अविवादित विरासतन की जानकारी मामलों को त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!