Ad image

10 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। जनपद टिहरी में श्री वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना थत्यूड के निर्देशन में दिनांक 15.08.2023 को थाना थत्यूड पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई ।

अभियुक्त विनोद पुत्र भादू निवासी ठिक थाना थत्यूड को ठिक जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 – 17/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल थापा, हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी, हेड कांस्टेबल अरुण शर्मा व कॉन्स्टेबल मयंक शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!