शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त 2023। विकास खण्ड चम्बा के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों का आज शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय इण्टर कालेज नागणी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश हल्द्वयानी ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।
सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय की बेबसाइट भी लांच की गयी।
बैठक/ कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए उन्होंने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यक्षेत्र मे आगे बढने की बात कही । I can do को कार्य क्षेत्र का मूल मंत्र बनाने का आव्हान करते हुए उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन के तौर तरीकों व उनकी बारीकियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
उम्दा शिक्षण कला,शत प्रतिशत परीक्षा फल,व्यवसाय गत समस्याओं के कुशलता पूर्ण समाधान का हुनर किस प्रकार शिक्षा की वेहतरी की दिशा में मील का पत्थर सावित हो सकता पर भी उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए गम्भीरता पूर्वक विचार करने को कहा।
डिजी लाकर, पाठ्यपुस्तक वितरण , अणु स्कूल अपणु प्रमाण पत्र, पी एम श्री विद्यालय, क्लस्टर विद्यालय ,इंस्पायर एवार्ड्स जैसी महत्वकांक्षी विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सम्बंधित को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये।
चर्चा में भाग लेते हुए प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों का भी साझाकरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रभारी संकुल समन्वयक ,खण्ड शिक्षा / विद्यालयों के पटल प्रभारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!