केशरधार-नैचोली में तीन शिक्षकों व प्रधान सहायक को भावभीनी विदाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 सितम्बर। राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार-नैचोली में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर स्थानांतरित हुए तीन शिक्षकों एवं एक कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने विदाई लेने वाले कार्मिकों के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह खड़वाल ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का स्वागत करते हुए स्थानांतरित कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विमला पंत ने किया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बच्चन सिंह खड़वाल भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने शिक्षक महावीर सिंह राणा, पूनम तिवारी, वंदना चमोली तथा प्रधान सहायक स्वाति डबराल को विदाई दी। महावीर सिंह राणा ने विद्यालय में करीब 25 वर्षों तक सेवाएं दीं। उनका स्थानांतरण अब प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी में हुआ है।

समारोह में मलेंद्र कुमार पाल, अरविंद कोठियाल, अयोध्या प्रसाद तिवारी, घिमन सिंह रावत, धर्म सिंह तोपवाल और नवीन चौधरी ने राणा के साथ लंबे समय तक काम करने के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने उनके व्यवहार-कुशल व्यक्तित्व और विद्यालय के प्रति योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। अनिल कुमार बिजल्वाण, कांता चौहान, श्वेता रौतेला और अनुजा रावत ने भी स्थानांतरित कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय राम उनियाल ने सभी स्थानांतरित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। ग्राम प्रधान नैचोली मदनलाल उनियाल सहित दिनेश प्रसाद उनियाल, मूर्तिराम नौटियाल, भगवान सिंह पुंडीर और रोशन लाल ने भी विदाई लेने वाले कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, सुषमा देवी, कौशल्या देवी, विनीता देवी, सौंला देवी, कु. स्नेहा, विजय लाल उनियाल सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!