सीडीओ ने नरेंद्रनगर में सामुदायिक स्तर के उद्यमों का किया निरीक्षण, ड्रैगन फ्रूट एवं बकरी पालन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 सितम्बर 2026 । मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्रगति स्वायत्त सहकारिता में संचालित सामुदायिक स्तर के उद्यमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्रैगन फ्रूट कल्टीवेशन एवं बकरी पालन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रगति की जानकारी ली।

ड्रैगन फ्रूट कल्टीवेशन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पौधों की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी एवं जिला उद्यान अधिकारी पंकज पेटवाल को ड्रिप इरीगेशन तथा जियो लाइन टैंक की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि ड्रैगन फ्रूट जैसी लाभकारी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए, ताकि महिलाओं की आजीविका एवं आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसी फसलों को बढ़ावा देने से जंगली जानवरों से होने वाले फसल नुकसान को भी कम किया जा सकता है।

इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किराड़ा में संचालित बकरी पालन यूनिट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बकरी पालन से संबंधित जानकारी लेते हुए यूनिट की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यूनिट में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था के लिए दो सोलर लाइट लगाए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!