Ad image

घनसाली में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त 2023। लोकेंद्र जोशी।
घनसाली में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण के संबंध में एक बैठक तहसील के बार कक्ष में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री दया राम रतूड़ी की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें आंदोलन कारियों के चिन्हितीकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों ने स्वर में सरकार से मांग की कि, राज्य आंदोलन कारियों के चिन्हितीकरण के सम्बंध में सरकार शिथिलता बरते और वर्ष 2017 से पूर्व निर्धारित शर्तों एवं नियमों को लागू करे।
राज्य आंदोलनकारियों के चयन में जिन आंदोलनकारियों ने दिसंबर-2021 तक जिलाधिकारी महोदय के समक्ष अपने अपने आवेदन किये हैं कम से कम उन लोगों को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाय। राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन दिया जाय।
बैठक में राज्य आंदोलनकारी पूर्व प्रधान श्री दयाराम रतूड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद ब्यास, गढ़वाल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हरिकृष्ण कंस्वाल,राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट पुरषोत्तम बिष्ट,लोकेन्द्र जोशी,बार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह नेगी, देवेंद्र जोशी आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!