Ad image

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त। डी पी उनियाल गजा। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में व्यापार सभा गजा की ओर से आयोजित आजादी के 77वें पर्व को उत्तराखंड आंदोलन में शहीद स्व बेलमति चौहान स्मारक चौराहे पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पंचायत गजा में निवासरत पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया।

शहीद बेलमति चौहान की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण रिटायर कैप्टिन हुक्म सिंह खडवाल ने किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह चौहान, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती,भा ज पा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, सभासद सुनील सिंह चौहान, जोत सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल सभी लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल पूर्व सैनिकों हुकम सिंह खडवाल, मनजीत सिंह नेगी,मदन सिंह चौहान, रघुबीर सिंह खाती , सत्ये सिंह गुसाईं,मंगल सिंह खडवाल सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,विजय सिंह तडियाल, सुरेन्द्र सिंह खडवाल, यशपाल सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मकान सिंह चौहान, उम्मेद सिंह पयाल, आनंद सिंह खाती, राजेन्द्र सिंह राणा, पुलिस चौकी प्रभारी विजय थपलियाल, धन सिंह उनियाल बनदरोगा कुलदीप सिंह सोबत सिंह चौहान , भरपूर सिंह सहित व्यापार सभा के सभी लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। दूसरी ओर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा , शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा,नगर पंचायत गजा, ओमकारानंद बेसिक जूनियर गजा , सरस्वती विद्या मंदिर गजा , तहसील गजा में ध्वजारोहण किया गया, शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा के छात्र छात्रों ने बाजार में देश भक्ति गीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!