उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 नवम्बर, 2022। 22वां राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा आज ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस‘‘ मनाया गया।
सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आज कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। साथ ही जिला मुख्यालय के समस्त माननीय न्यायालयों में विधि के छात्रों का भ्रमण कराया गया तथा विधि के छात्रों को न्यायालय के कार्यों की जानकारी दी गयी।
मा. जनपद न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल योगेश कुमार गुप्ता द्वारा विधि के छात्रों के साथ एक सवाद कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें विधि के छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा क्रियाकलापों, निःशुल्क विधिक सहायता, पैन इंडिया अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले एवं कोई भी व्यक्ति न्याय से वछित न रहे। विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब व असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है।
कार्यक्रम में मा. कुटुम्ब न्यायाधीश प्रदीप कुमार मणी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल विनोद कुमार बर्मन, सीनियर सिविल जज रीतिका सेमवाल, अपर सीनियर सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज निशा देवी तथा स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के विधि विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!