ब्रेकिंग: डीएम ने EO नगर पालिका टिहरी का वेतन रोका, चंबा के EO को अतिरिक्त प्रभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 जुलाई 2025 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अधिशासी अधिकारी (EO) संजय कुमार का जुलाई माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

यह कार्रवाई नालियों की सफाई में लापरवाही, मानसून सत्र के दौरान मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने और बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। 29 जून को जिलाधिकारी ने टिहरी शहर का निरीक्षण किया, जहां नालियों की सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। इस दौरान EO संजय कुमार का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

जिलाधिकारी ने 12 जून को सभी अधिकारियों को मानसून सत्र में 24 घंटे मोबाइल सक्रिय रखने के निर्देश दिए थे, जिनका पालन न करने पर ईओ संजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया। संजय कुमार ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया और 28 जून से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं।

जिलाधिकारी ने मानसून सत्र में नगर पालिका के कार्यों में बाधा न हो, इसलिए चंबा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार को नई टिहरी नगर पालिका परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!