Ad image

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 सितम्बर, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जल जीवन मिशन की बैठक में जनपद में जल संयोजन के कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिसम्बर, 2023 तक हर घर जल पहुंचाने का कार्य पूर्ण करने हेतु रिसोर्स बढ़ाते हुए रात दिन कार्य करवाते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी सभी योजनाओं का रोस्टर बनाकर फिल्ड में जाकर मॉनिटरिंग करते रहें, कार्यों में कहीं कोई लापरवाही एवं शिकायत न आने पाये। स्कूल एवं आंगनवाड़ियों में थ्री टेप कनेक्शन अवश्य लगे हों। सभी डिविजन फेज-1 के कार्य 15 अक्टूबर, 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ तीन दिन के अन्दर बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें। कहा कि कार्यों की गुणवता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए, जो ठेकेदार कार्यों में लापरवाही अथवा धांधली करता है, उसे ब्लैकलिस्ट करें।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन स्कीम के कार्यों की जांच कर रहे थर्ड पार्टी के अधिकारियों को अगले 30 साल तक योजना का लाभ मिलता रहे, इस प्रकार विस्तृत जांच करने के निर्देश दिये, ताकि सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने जल गुणवत्ता प्रबन्धन प्रणाली के तहत स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों मंे परीक्षण एवं निगरानी हेतु समय निर्धारित कर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, एसई जल निगम राजेश, डीपीआरओ एम.एम.खान, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, ईई जल निगम के.एन. सेमवाल, एस ई आलोक कुमार, जीतमणि, प्रवीन शाह, राजेश सिंह, नरेश पाल सिंह, थर्ड पार्टी टीपीआई (ईएलआई) से मंयक पाण्डेय, शुभम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!