Ad image

रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को निकाली रैली

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डॉ. शशि बाला वर्मा द्वारा किया गया । एक दिवसीय शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने किया कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कॉलेज प्राचार्या डॉ.वर्मा ने रा.से.यो. के महत्व उद्धेश्य व कार्यो से स्वयंसेवकों को अवगत कराया ।

कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने स्वच्छता व रक्तदान के प्रति स्वयंसेवियो को प्रेरित किया स्वयंसेवियो ने भी भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए । स्वयंसेवियो द्वारा कॉलेज परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया गया ।
शिविर के द्वितीय सत्र में रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉलेज से लेकर पोखरी बाजार तक रैली निकाली गई जिसमें स्वयंसेवियो ने नारों के माध्यम से लोगों से रक्तदान करने की अपील की साथ ही बाजार में लोगों से वार्ता करके उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कु.अमिता, श्रीमती रेखा नेगी, श्री अंकित कुमार, श्री नरेंद्र, श्रीमती सुनीता, श्री दीवान सिंह, श्री नरेश, श्री राजेन्द्र व रा.से. यो.के स्वयंसेवी उपस्थित रहें l


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!