नारी शक्ति वंदन बिल संसद में पारित होने पर जताई खुशी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 सितम्बर। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र गजा मंडल कार्यकर्ताओं ने संसद में नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर खुशी जताई है ।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने व महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम है कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही यह सम्भव हो सका है । संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से आधी आबादी को उनका हक मिलेगा। भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह ऐतिहासिक महत्व का क्षण है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री राजेश रावत , ज्योति पंत के अलावा प्रियंका चौहान, कांता सजवाण,कु.रमा , श्रीमती भारती, श्रीमती चंद्र कांता ने भी नारी शक्ति वंदन बिल को महत्वपूर्ण बताया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!