बाल संस्कार केन्द्र के शुभारंभ पर सैकड़ों अभिभावकों ने दी बधाईयां

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डी पी उनियाल

टिहरी गढ़वाल 2 सितंबर। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा वार्ड नंबर 4 में बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ सेवा भारती के प्रांत प्रमुख पवन जी ने दीप प्रज्वलित व रिबन काट कर किया। सेवा भारती द्वारा संचालित किए जाने वाले इस बाल संस्कार केन्द्र के शुभारंभ पर नगर पंचायत गजा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

सेवा भारती के प्रांत प्रमुख पवन, विभाग प्रचारक पारस , विभाग कारवां राकेश ,खंड प्रचारक मोहित तथा सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभायें होती हैं आवश्यकता होती है कि उन प्रतिभावों को दैनिक जीवन में संस्कारित किया जाय । प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी हैं, संस्कारों से ही देश को नैतिकता , चरित्रवान युवा पीढ़ी मिलेगी।बाल संस्कार केन्द्र संचालक राजेन्द्र सिंह खाती की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के नव निर्माण में इस तरह के केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह खाती, दिनेश सिंह खाती, महेश पाल सिंह गजे सिंह लखन पाल सिंह वलवंत सिंह,कु.सीता नेगी ,वलवंत सिंह गुसाईं , शैलेंद्र सिंह चौहान , पुलमा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!