Ad image

शिवपुरी में लापता महिला की तलाश जारी, SDRF ने पशुलोक बैराज से बरामद किया अज्ञात युवक का शव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 9 जून । ऋषिकेश क्षेत्र में शिवपुरी से लापता महिला की खोज में जुटी एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन आज भी जारी रहा।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि आज पशुलोक बैराज में टीम को एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह करीब 10 दिन पुराना है और 30 से 35 वर्ष का युवक प्रतीत होता है। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर लक्ष्मण झूला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचना भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि शिवपुरी में लापता महिला की तलाश भी लगातार जारी है। महिला के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो साथियों के साथ घूमने आई थी और कल से लापता है। मुनिकीरेती पुलिस द्वारा नदी में डूबने की आशंका जताए जाने के बाद एसडीआरएफ द्वारा संभावित डूबने वाले सभी स्थानों पर डीप डाइवर्स की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को अब राफ्ट की मदद से आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!