राजकीय कार्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर लेखाकार को किया निलम्बित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 अक्टूबर, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम को राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल की आख्यानुसार लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम द्वारा राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, मदिरापान कर कार्यालय में उपस्थित होने तथा अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, जीतराम को बार-बार पुनरावृत्ति किये जाने पर उ. राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निलम्बित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!