Ad image

केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य का इसी महीने होगा शुभारम्भ-किशोर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अक्टूबर । टिहरी विधायक की किशोर उपाध्याय के के प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नई टिहरी मे बहुत जल्द  केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री ने अग्रेत्तर सकारात्मक निर्णय का विश्वास दिया है और इसी महीने भवन निर्माण कार्य का शुभारम्भ हो जायेगा।

टिहरी विद्यालय किशोर उपाध्याय ने बताया कि 2010 में नई टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय के भवन हेतु लगभग 10 करोड़ रुपैया मेरे द्वारा लाया गया था। परन्तु इन 13 वर्षों में भवन निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई। अभी तक केंद्रीय विद्यालय दूसरे भवन पर संचालित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक इस बीच मेरे द्वारा वार्ता कर भवन का टेण्डर करवाया गया है। जिस पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। कहा कि देहरादून में भवन की ऊँचाई पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा अड़चन लगा दी गई थी बावजूद इसके प्रदेश के मुख्य सचिव एस.एस. सन्धू ने सकारात्मक कदम उठाये हैं। विधायक ने  मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी  से इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!