पोषण अभियान रैली को विधायक एवं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर, 2023। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आयोजित पोषण अभियान साइकिल रैली में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा किया गया प्रतिभाग।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय में गणेश चौक से बोराडी स्टेडियम तक राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत पोषण माह सितंबर 2023 के समापन अवसर पर जनजागरूकता हेतु पोषण अभियान साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पोषण अभियान रैली को क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय एवम जाखणी धार के पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया।

इस मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, डीपीओ शोहेब हुसैन, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!