Ad image

मासिक क्राइम मीटिंग सम्पन्न, 26 पुलिस कर्मियों को “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” सम्मान

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जून 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण करने, चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आपदा संभावित और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा एसडीआरएफ और ग्राम प्रहरियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। नफीस सिस्टम के अंतर्गत अभियुक्तों और अज्ञात शवों के फिंगरप्रिंट लेने के निर्देश भी दिए गए।

मोटर वाहन अधिनियम एवं नशे के विरुद्ध संतोषजनक कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और सभी थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई तेज करने और पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ नागरिक पोर्टल, अपनी सरकार पोर्टल आदि में दर्ज शिकायतों की समयबद्ध समीक्षा और निस्तारण करने को कहा गया। लंबित विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों और न्यायालयीय आदेशों के त्वरित निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

गोष्ठी के दौरान अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” घोषित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी, पुलिस उपाधीक्षक चंबा श्री महेश चंद्र लखेड़ा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजीवा कुमार, एपीओ श्रीमती सीमा रानी, डीजीसी श्री स्वराज पंवार, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ, वाचक सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!