पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी को किया रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अक्टूबर। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विकासखंड जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य 15 बिस्टौषी में निर्वाचन क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कल 5 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाने की दृष्टिगत आज ब्लॉक थत्यूड से पुलिस पार्टियों को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा ब्रीफिंग लेने के बाद चुनाव ड्यूटी के लिये रवाना किया गया।
जोनल प्रभारी क्षेत्राधिकारी चंबा श्री सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी तथा सैक्टर प्रभारी 1- उप0 नि0 राहुल थापा 2- उप0 नि0 विनोद शर्मा 3- अनिल भट्ट 4- SSI छाम उप0 नि0 दिनेश बल्लभ को बनाया गया है।
15 बिस्टौसी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में कुल 28 मतदान केंद्र है जिसमें 21 केंद्र संवेदनशील एवं 7 केंद्र अति-संवेदनशील है।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी चंबा श्री सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी जोनल प्रभारी तथा सैक्टर प्रभारी एवम एस0 ओ0 थत्थूड शांति प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!