Ad image

केन्द्रीय बजट से व्यापार को मिलेगा नया संबल, उत्तराखण्ड को 1841 करोड़ अतिरिक्त मिलने से मजबूत होगा ढांचा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारत सरकार द्वारा हाल ही में पारित केन्द्रीय बजट को व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए प्रोत्साहनकारी बताते हुए व्यापारी संवाद के प्रदेश सह-संयोजक दिनेश डोभाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को करों से अतिरिक्त 1841 करोड़ रुपये प्राप्त होने से बाजारों एवं कस्बों में मूलभूत सुविधाओं का ढांचा सुदृढ़ होगा। वे नई टिहरी के बौराड़ी मिलन केंद्र में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कण्डारी ने कहा कि एमएसएमई ग्रोथ फंड से उद्यमियों एवं व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में इको-फ्रेंडली प्रावधानों, पर्यटन एवं माउंटेन ट्रेल्स के विकास पर विशेष जोर दिए जाने से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश डोभाल ने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और विकसित भारत की अवधारणा को मजबूत करने वाला है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक अब्दुल अतीक ने कहा कि आयकर रिटर्न में त्रुटि पर सजा के प्रावधान को हटाकर केवल पेनाल्टी का प्रावधान किया जाना व्यापारियों के लिए राहत भरा कदम है।
जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने सुझाव दिया कि जीएसटी एवं खाद्य सुरक्षा कानून में भी सजा के स्थान पर पेनाल्टी का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आहूत किए जाने की मांग की।
कार्यक्रम के सह-संयोजक संजय बहुगुणा ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को भारत सरकार की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि इससे व्यापारी प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ सीधा संवाद संभव होगा।
सह-संयोजक मायाराम थपलियाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘व्यापार मित्र’ योजना के पुनर्गठन से व्यापारी प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर शासन एवं प्रशासन से संवाद में सहजता आएगी।
सम्मेलन में पुरानी टिहरी के वरिष्ठ व्यापारी श्री देव प्रकाश सोनी एवं उद्योग व्यापार मंडल नई टिहरी के संस्थापक अध्यक्ष श्री देवेंद्र वैलवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान, आनंद तोपवाल, दीपक राणा, स्वयंवर चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी विमल रावत, नई टिहरी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, चंबा व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, नरेंद्र भट्ट, धनपाल पंवार, तोफिक अहमद, असगर अली, विरेंद्र गुनसोला, मालचंद रावत, धनपाल सिंह सज्जवाण, रामकृष्ण उनियाल, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह राणा, जगतंबा प्रसाद, चमोली, सुभाष कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!