घात लगाए गुलदार ने बच्चे को किया घायल, क्षेत्र में दहशत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अक्टूबर। विकासखंड देवप्रयाग मुख्यालय  हिंडोला खाल के समीप  गोसिल गांव के एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक 12-13 साल का बच्चा बकरियों को चुगाने के बाद घर की ओर ले जा रहा था कि घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। छाम दुरोगी में पूर्व में भी ऐसी घटना हुई और आज गोसिल में फिर गुलदार ने बच्चे पर हमला किया है। बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना हिंडोला खाल- जामणीखाल मोटर मार्ग के अंतर्गत गोसिल गांव की है । जिसे प्राथमिक उपचार  के उपरांत श्रीनगर भेजा गया जहां से एम्स भेजे जाने की अपुष्ट सूचना है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त अपुष्ट जानकारी के अनुसार आज शाम 6:00 बजे हिंडोला खाल से जामणीखाल के बीच गोसिल गांव जाने वाले रास्ते के समीप एक 12-13 साल का बच्चे को बकरी चराते हुए गुलदार ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है।

क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में गुलदार ने कई लोगों पर हमला किया है । वन विभाग की टीम ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया था जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!