कूड़े में मिला नवजात का शव: मचा हड़कम्प, पुलिस जांच शुरू

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 13 नवम्बर। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से हडकंप मच गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। शव लगभग 10-12 दिन पुराना लग रहा है। जिसमें बदबू आने से लोगों का ध्यान इस ओर गया।

थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया शव 10-12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया होगा। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!