Ad image

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखणीधार का वार्षिकोत्सव और मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुख्य अतिथि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल 4 नवम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखणीधार का वार्षिकोत्सव और मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मेधावी छात्रों और उनके परिजनों को नकद धनराशि और ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।प्रधानाचार्य रविंद्र नेगी ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों से लेकर भविष्य की रणनीति की जानकारी दी। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीताराम भट्ट और प्रबंधक मायाराम रतूड़ी ने विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंचन गुनसोला, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान रावत, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विद्या भारती के संकुल प्रमुख इंद्रपाल सिंह परमार,ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, विजय हटवाल, सुरेंद्र मैठाणी, जय सिंह ,अमर सिंह, सत्ये आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!