नहीं रहे मृदुभाषी व्यापारी पुरुषोत्तम चौहान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 नवम्बर। नई टिहरी के प्रतिष्ठित व्यापारी और नागरिक मंच टिहरी के सक्रिय सदस्य  पुरुषोत्तम सिंह चौहान का जौलीग्रांट अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार कल 4 नवम्बर को ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा

उनका नई टिहरी कवर्ड मार्केट में चौहान हार्डवेयर के नाम से प्रतिष्ठान है। व्यापारी हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने के साथ ही वह हर छोटे बड़े व्यवसायी को वह अपने परिवार के सदस्य के समान मानते थे ।  श्री चौहान जी नागरिक मंच के सक्रिय सदस्यों में से थे। जनता के हितों के लिए हुए हर समय तन मन धन से सहयोग करने के लिए तैयार रहते थे। उनके जाने से नागरिक मंच को अपूर्णीय क्षति हुई।

नागरिक मंच के अध्यक्ष सुन्दर लाल उनियाल, जगजीत सिंह नेगी, चंडी प्रसाद डबराल, समेत तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं , व्यापारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घटना से उभरने की हिम्मत दें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!