लम्बगांव उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर कार और बस टकराई: बाइक सवार एक सगे भाई की मौत एक गम्भीर घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। लंबगांव उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चौण्ड के पास दो बाइक सवार सगे भाई बस टकरा गये एक की मौत एक एक गम्भीर घायल।

मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर का है जहां अभी अभी उत्तरकाशी जा रही बस से हॉस्पिटल से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे रघुवीर सिंह और प्रकाश सिंह दोनों सगे भाई बस से टकरा गये जिसमें रघुवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह उम्र 66 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र कल्याण सिंह 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल का उपचार CHC चौण्ड में किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर है। बस को फिलहाल थाने लाया गया है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और झाड़ियां सड़क के आधे हिस्से तक फैली हुई हैं, साथ ही मार्ग बेहद संकरा है, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायल के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!