सब जूनियर कबड्ड़ी टीम का चयन ट्रायल 6 को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 नवम्बर। जिला कबड्डी संघ टिहरी द्वारा कोटद्वार में 18 व 19 नवम्बर 2023 को कोटद्वार जिला पौड़ी में आयोजित होने वाली सबजूनियर राज्य स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु सब जूनियर कबड्ड़ी टीम का चयन ट्रायल बालक एवं बालिका वर्ग में दिनांक 06 नवम्बर को रा0इ0का0 किलकिलेश्वर क्रीड़ा प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
ट्रायल प्रातः 11:00बजे से शुरू होगा।उक्त ट्रायल में केवल जिला टिहरी गढ़वाल के निवासी प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर सकते हैं।ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 31-12-2023 तक 16 वर्ष व
वजन 55 किग्रा तक होना चाहिए।

जिला कब्बड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा चयन प्रक्रिया के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, उपरोक्त सभी प्रमाण पत्रो की फोटो कॉपी तथा चार फोटो साथ लानी आवश्यक है। ट्रायल संबंधी अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी निम्न मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अध्यक्ष -यशपाल रावत (9412281632)
सचिव-दिनेश कैंतुरा (9410199755)
कोषाध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी (8923521244) एवं मनोज नेगी (9759882292)

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!