सीएम ने टीला साहिब गुरुद्वारा बौराडी में मत्था टेक प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 दिसम्बर, 2023। वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा बौराडी नई टिहरी में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया।

एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गणेश चौक से प्रतापनगर इण्टर कॉलेज मैदान तक रोड़ शो किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे जन समूह द्वारा स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, अध्यक्ष टीला साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति इकबाल, संरक्षक राकेश लाम्बा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!