Ad image

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 दिसम्बर, 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को आई.ई.सी. वैन के जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगा मंदार क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि नौ साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पूरा किया जाना है।

वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के आई.ई.सी. वैन के ग्राम थात में पहुंचने पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, प्रधान सुभाष रावत ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक विजय पंवार ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गिनाई। कहा कि सरकार ने देश के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की है, जिनका ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।

 इसके बाद यात्रा के ग्राम पंचायत मंदार में पहुंचने पर जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रधान भगवान सिंह राणा, शीशपाल गुसाईं समेत ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वनिधि योजना, फसल बीमा, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना आदि की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है। इसको पूरा करने के सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके बाद यात्रा ग्राम भटवाड़ा, ढुंग आदि गांव में पहुंचने पर स्वागत किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!