विश्व एड्स दिवस पर निबंध एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता की आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 दिसम्बर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छात्रों में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक निबंध लेखन और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंशुमान चैबे को प्रथम, आयुष पंवार एवं आयुष विजल्वाण को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं कार्तिक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में रितिका रावत को प्रथम, नम्रता मखलोगा को द्वितीय तथा आमना अली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संरक्षक के रूप में कैम्पस निदेशक प्रो. ए. ए. बौड़ाई एवं डी.एस. कैंतुरा, प्रो. एम.एम.एस. नेगी और प्रो. बीना जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर गीताली पडियार के निर्देशन में तथा अयोजक डॉ. आराधना बंधानी, आयोजन समिति के सदस्य सुनील दत्त और रवीन्द्र कुमार, सगुफ्ता परवीन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!