प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनोल्टी दिखेगा अब नये लुक में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 दिसम्बर, 2023। पर्यटन के क्षेत्र में जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत धनोल्टी एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां बारामास पर्यटकों का आवागमन रहता है।

जिला प्रशासन द्वारा धनोल्टी के सौदर्यीकरण हेतु धनोल्टी बाजार में फसाड कार्य कराया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत धनोल्टी बाजार की दुकानों में एकरूपता लाने के लिए एपण कला के डिस्पले बोर्ड तथा शटर पेंट आदि का कार्य करवाया जा रहा है, जिसका कार्य गतिमान है, जो 30 दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

इस कार्य के पश्चात् धनोल्टी बाजार को नया रूप मिलेगा तथा व्यापारियों एवं पर्यटकों को भी सुविधा होगी। दूसरे चरण में बेहतर स्ट्रीट लाइट्स, वॉल पेंटिंग तथा अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जायेंगे

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!