राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 नवम्बर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्राचार्य प्रो. नेगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 नवम्बर 1949 को देश का संविधान अपनाया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान को तैयार करने में संविधान सभा को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।

कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नूर हसन ने संविधान की मूल भावना, निर्माण की आवश्यकता और उसकी स्थापना प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा डोभाल ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि एनएसएस जिला समन्वयक पी.सी. पैन्यूली ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्राध्यापक डी.पी.एस. भंडारी, विजय सिंह नेगी, विजय प्रकाश सेमवाल, रजनी गोसाई, भारती जायसवाल, अरविंद रावत, मीनाक्षी शर्मा, चंचल गोस्वामी समेत शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!