Ad image

12 वर्षों से फरार मफरूर थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 दिसम्बर। दिनांक 01-07-2011 को थाना मुनिकीरेती पर वादी परमजीत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी- अमन विहार सहस्रधारा रोड देहरादून द्वारा अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 28/11 धारा 420 भादवि पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान अभि0गण 1- रोहित पुत्र बलवान निवासी- ग्राम कुतुबगढ थाना कंजावाला दिल्ली 2- गोविंद सिंह उर्फ विश्वदीप निवासी- उपरोक्त 3- अमित पुत्र जोगेन्द्र निवासी- उपरोक्त 4- विजय पुत्र राजपाल निवासी- उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 379,411 भादवि की वृद्धि की गयी। अभियुक्तगण को मा0न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त विजय पुत्र राजपाल निवासी- ग्राम कुतुबगढ थाना कंजावाला दिल्ली जमानत पर रिहा होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध मा0न्यायालय द्वारा स्थाई गैर जमानती वारण्ट जारी कर 1000/- रूपये का पुरस्कार धोषित किया गया था।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया के पर्यवेक्षण में मफरूर की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.12.2023 को मफरूर विजय पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कुतुबगढ़ थाना कंजावाला जनपद रोहिणी दिल्ली हाल निवासी देवी वाड़ा कला थाना कंजावाला जिला रोहिणी दिल्ली उम्र 30 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या : 07/2016 मु0अ0सं0 28/2011 धारा 420/370/411 IPC को ठोस सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर देवीवाडा कराला रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विजय को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता मफरूर/वारण्टी:-
विजय पुत्र राजपाल निवासी- ग्राम कुतुबगढ़ थाना कंजावाला जनपद रोहिणी दिल्ली हाल निवासी- देवी वाड़ा करला थाना कंजावाला जिला रोहिणी दिल्ली उम्र 30 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 28/11 धारा 420,379,411 भादवि
2- मु0अ0सं0 163/11 धारा 420,379,411 भादवि
पुलिस टीम-
1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
2- योगेश पांडे वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
3- उ0नि0 प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन, थाना मुनिकीरेती
4- उ0नि0 राजेन्द्र रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती
5- हे0का0 118 सोहन राणा चौकी तपोवन, थाना मुनीकीरेती
6- का0 204 नरेश तोमर थाना मुनीकीरेती
7- का0 नजाकत, सी0आई0यू0 टिहरी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!