पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 दिसम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के आदेशानुसार चौकी प्रभारी ढूंगीधार उ0नि0 आशीष कुमार के द्वारा चौकी क्षेत्र के विद्यालय राजकीय बालिका इन्टर कालेज बौराडी मे जाकर वहां पर अध्ययनरत करीब 70- 80 छात्र छात्राओं एवं अध्यापकगण को यातायात नियमों, साइबर अपराध, गौरा शक्ति एप और ड्रग्स व मादक पदार्थों के संबंध में जानकारी देते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने छात्राओ को एंड्राइड मोबाइल में गौरा शक्ति एप डाउनलोड करने कहा एवं महिला अध्यापकगण के द्वारा अपने मोबाइलों में गोरा शक्ति एप डाउन लोड किया गया। जिस पर विद्यालय के अध्यापक गण छात्र- छात्राओं द्वारा आभार व्यक्त कर पुलिस की प्रसंशा की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!