Ad image

गीत

Govind Pundir
0 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

इक रौशनी की ज़िद लिए
चलते रहे, चलते रहे
काली अंधेरी राह में
हम दीप बन जलते रहे।

हमने अपने दर्द को ही
गीत-ग़ज़लों में रचा
हमने ‘स्व’ से ‘सर्व’ हो कर
सामने ख़ुद को रखा
खिलखिलाती लौ रहे
हम मोम-सा गलते रहे …

इस तमस को चीर इक दिन
होगी उजली-सी सहर
हर बुझे दिल में उठेगी
सदियों से सोई लहर
उस सहर की आस में
हम शाम-सा ढलते रहे …

  • शैलजा सिंह

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!