Ad image

टीएचडीसी ने 1000 मेगावाट की टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट को सफलतापूर्वक बाक्‍सड अप करके विशेष उपलब्धि हासिल की

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 27 दिसम्बर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र के अग्रणी पीएसयू ने 26 दिसंबर 2023 को 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना(पीएसपी) की दूसरी यूनिट(यू #6- 250 मेगावाट वैरिएबल स्पीड पंप टरबाइन) को सफलतापूर्वक बॉक्सिंग अप करके महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल ने इस उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि के हासिल करने पर पीएसपी टीम को बधाई दी। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि यह प्रमुख उपलब्धि राष्‍ट्र के प्रथम वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट(1000 मेगावाट) की कमीशनिंग में महत्‍वपूर्ण कदम साबित होगा। 

श्री आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसीआईएल की पीएसपी टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना की और इस महान उपलब्धि को हासिल करने के लिए उनके सच्‍चे और ठोस प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी टीम हाइड्रो-सेक्टर में नए मानक स्थापित करने और चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार लक्ष्य हासिल करने के लिए जानी जाती है।

इसके साथ ही श्री विश्नोई ने कहा कि टिहरी पीएसपी की परिकल्‍पना विद्युत प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए की गई है, यह 1000 मेगावाट की पीकिंग पावर उत्पन्न करेगा जो ऑफ-पीक घंटों के दौरान तापीय और नवीकरणीय विद्युत उत्पादन को संतुलन भार प्रदान करेगा। टिहरी बांध और कोटेश्वर बांध द्वारा निर्मित जलाशय पंप स्‍टोरेज संयंत्र के लिए अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम जलाशय के रूप में कार्य करेंगे। यह संयंत्र बड़े पैमाने पर पीक लोड और संतुलन आवश्यकताओं को पूरा करके स्थिरीकरण में योगदान देगा।

इस अवसर पर श्री एल.पी. जोशी, कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स और एपीपी) एवं टीएचडीसी इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैसर्स जीईपीआईएल, मैसर्स एचसीसी और मैसर्स जीईएचएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपरोक्त के अलावा, टिहरी पीएसपी टीम ने 22 दिसंबर, 2023 को 1000 मेगावाट की टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) की फाइनल यूनिट-यू # 8 (250 मेगावाट वेरिएबल स्पीड पंप टर्बाइन) के रनर को सफलतापूर्वक लो‍वरिंग करके एक और विशेष उपलब्धि हासिल की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!