Ad image

पीoएमo विद्यालक्ष्मी योजना एवं पीoएमo इंटर्नशिप स्कीम पायलट प्रोजेक्ट अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 दिसंबर 2024 । आज राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल प्राचार्य डॉ0 के0एस0 जौहरी के अध्यक्षता मे प्राईम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम पायलट प्रोजेक्ट 2024-25 तथा पीoएमo विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य देश में आगामी 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप उपलब्ध कराए जाना है। योजना के माध्यम से युवाओं को विभिन्न व्यवसाय, रोजगार आदि में विशेषज्ञता का लाभ प्राप्त होगा। पीoएमo विद्यालक्ष्मी योजना के नोडल अधिकारी डॉo बिशन लाल ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर द्वारा प्रतिमाह ₹5000 मासिक भत्ता तथा एक मुफ्त ₹6000 प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ प्रशिक्षण खर्चा भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत विद्यार्थियों को 3% बैंक लोन बिना अनुमोदक के प्रदान किया जाएगा। पीoएमo इंटर्नशिप स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉo भरत गिरी गोसाई ने बताया कि इस इस योजना के लाभ को लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के परिवार से किसी भी सदस्य के पास सरकारी सेवा/ पूर्णकालिक रोजगार न हो। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक ना हो। कार्यक्रम में 50 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!