Ad image

राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवरी से

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 08 जनवरी,2024। गोपेश्वर में बालिका ओपन वर्ग राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रभारी क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि खेल विभाग, चमोली द्वारा 10 से 13 जनवरी, 2024 तक चार दिवसीय बालिका ओपन वर्ग राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयेाजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है।

जिसमें देहरादून, हल्द्वानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी, चम्पावत, हरिद्वार, पौडी, रूद्रप्रयाग, कोटद्वार, रूद्रपुर, उत्तरकाशी तथा जनपद चमोली की दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति द्वारा आयोजित की जायेगी। विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साथ ही श्री आदर्श पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, दशोली द्वारा अपने स्व0 पिता श्री विनोद पन्त की पुण्य स्मृति में विजेता टीम को ग्यारह हजार तथा उप विजेता टीम को सात हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!